गर्मी बढ़ते ही पानी का संकट गहराया
लखनऊ, अप्रैल 29 -- गर्मी चढ़ते ही पैदा हुई समस्या, पूरे शहर में समस्या राइजिंग मेन और पाइपलाइन के नाम पर दौड़ रही फाइलें लखनऊ, प्रमुख संवाददाता राजधानी में जैसे ही तापमान ने रफ्तार पकड़ी, वैसे ही जल संकट ने भी शहर को अपनी गिरफ्त में ले लिया। महीनों तक सोया रहा जलकल विभाग अब अचानक एक्शन मोड में नजर आ रहा है। कई इलाकों में लोगों के घरों में नल सूख गए, गंदा पानी आने लगा और टंकियों से सप्लाई नहीं हो रही है, तब जाकर विभाग को राइजिंग मेन, पाइपलाइन और नलकूपों की याद आई।
जल संकट की गंभीरता आलमबाग का आजाद नगर, जानकीपुरम विस्तार, राजाजीपुरम, ठाकुरगंज, चौक, हर इलाके में एक जैसी कहानी है। कहीं नलों ने पानी देना बंद कर दिया है तो कहीं जर्जर पाइपलाइन पूरी तरह जवाब दे चुकी है। हुसैनगंज से लेकर चिनहट तक हालात इतने खराब हैं कि लोगों को पीने के पानी के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.