चंदौली, मार्च 29 -- चंदौली। गर्मी की शुरुआत होते ही बिजली विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। बढ़ते तापमान और संभावित लोड को देखते हुए विभाग ने अभी से व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है। ताकि आम जनता को बिजली कटौती की समस्या का सामना न करना पड़े। रविवार को बिजली विभाग के कर्मचारी नगर क्षेत्र में लगाए गए ट्रांसफार्मरों चेक कर उसका ऑयल बदला। साथ ही जर्जर और पुराने तारों को भी बदलने का काम किया। अवर अभियंता प्रमोद यादव ने क्षेत्र नगर के सभी प्रमुख ट्रांसफार्मरों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कर्मचारियों को बिजली व्यवस्था ठीक रखने का निर्देश भी दिया। चेताया कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...