बरेली, अप्रैल 13 -- गर्मी बढ़ते ही चढ़ा बुखार का पारा बरेली। वरिष्ठ संवाददाता मौसम में लगातार हो रहे उतार चढ़ाव और बढ़ रही गर्मी के बीच बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की खासी भीड़ रही। शनिवार और रविवार को सामान्य ओपीडी का संचालन नहीं हुआ था। ऐसे में सोमवार को जब ओपीडी खुली तो पर्चा बनवाने के लिए सुबह से ही मरीजों की लंबी लाइन लग गई। दोपहर 12 बजे तक 1790 से अधिक मरीजों का पंजीकरण हो चुका था। अस्पताल की ओपीडी में बुखार, खांसी और पेट संबंधी बीमारी वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। यह भी पढ़ें- जिला अस्पताल में बड़े खासी और बुखार और के मरीज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.