गुमला, अप्रैल 3 -- गुमला, संवाददाता। जिले में गर्मी बढ़ते ही पंखा,कूलर और एयरकंडीशनर की कीमतों में इजाफा हो गया है। इससे आम लोगों को राहत के साधन खरीदना महंगा पड़ रहा है। स्थानीय बाजार में पंखों की कीमत सौ से लेकर हजार रुपये तक बढ़ गई है,वहीं कूलर के दाम में करीब 1200 रुपये तक की बढ़ोतरी देखी जा रही है। दुकानदारों के अनुसार हाल ही में कॉपर की कीमत बढ़ने के कारण पंखा, कूलर, एयरकंडीशनर समेत बिजली से जुड़े लगभग सभी सामानों की लागत बढ़ गई है। इसके चलते बाजार में करीब चार प्रतिशत तक कीमतों में इजाफा हुआ है। इसके अलावा प्लास्टिक और एल्युमिनियम के दाम बढ़ने का भी असर पड़ा है। कारोबारी मनोज कुमार चौधरी का कहना है कि जिन दुकानदारों ने जनवरी में ही बड़े पैमाने पर स्टॉक मंगा लिया था,वे अब ऊंचे दाम पर सामान बेचकर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। वहीं, जिनके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.