गुमला, मार्च 21 -- गुमला प्रतिनिधि गर्मी की शुरुआत के साथ ही गुमला जिले में जल संकट की समस्या एक बार फिर गहराने लगी है। फरवरी-मार्च के महीने में तापमान बढ़ते ही जहां एक ओर लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पेयजल की कमी आमजन के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही है। जैसे-जैसे गर्मी तेज हो रही है, वैसे-वैसे जिले का भूजल स्तर लगातार नीचे जा रहा है।जानकारी के अनुसार हर वर्ष गर्मी के मौसम में जिले का जलस्तर औसतन 10 से 12 फीट तक गिर जाता है। इसका सीधा असर शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। जिला मुख्यालय के दुंदुरिया, खड़ियापाड़ा, करमटोली, वन तालाब क्षेत्र, जशपुर रोड के पश्चिमी हिस्से सहित कई मुहल्ले ड्राई जोन में तब्दील हो चुके हैं। जहां पानी की उपलब्धता लगातार कम होती जा रही है।स्थिति सिर्फ शहरी क्षेत्रों तक सीमित नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.