गर्मी फिर दिखाने लगी तेवर, तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा
इटावा औरैया, जून 8 -- इटावा। पिछले सप्ताह मिली राहत के बाद गर्मी के तेवर एक बार फिर तीखे हो गए है और तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री पर पहुंच गया। दोपहर में काफी गर्मी थी और हवा भी गर्म चल रही थी। उसके चलते लोग परेशान रहे। सोमवार को सुबह से सूर्योदय के बाद ही गर्मी बढ़ने लगी और दोपहर को तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहा। इसके चलते सुबह और शाम को भी गर्मी से राहत नहीं मिली। हालांकि पुलिस भर्ती परीक्षा होने के कारण दोपहर को सड़कों पर रेलवे स्टेशन पर और बस रोडवेज बस स्टैंड पर काफी भीड़ थी क्योंकि परीक्षा देने के बाद अभ्यर्थियों को अपना घर जाना था। यह भी पढ़ें- पूरे दिन आसमान से बरसती आग ने किया पसीना-पसीना यह अभ्यर्थी भी गर्मी में काफी परेशान हुए। गर्मी के साथ ही बिजली की आवाजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.