जहानाबाद, अप्रैल 29 -- गर्मी को देखते हुए पशुपालक को सावधानी बरतने की जरूरत पशु में बीमारी के लक्षण या बुखार होने पर शीघ्र पशु चिकित्सक से संपर्क करें मखदुमपुर, निज संवाददाता। इस वर्ष अप्रैल महीने से ही गर्मी की शुरुआत हो गई है। समय से पहले गर्मी की शुरुआत होने से गर्मी का सीजन देर तक रहने की उम्मीद है। गर्मी आने के साथ पशुपालकों की परेशानी बढ़ गई है। दुधारू पशुओं की दूध में कमी आना शुरू हो गई है। यह भी पढ़ें- गर्मी पड़ने के साथ पशुओं के दूध में दस प्रतिशत की कमीदूध उत्पादन में कमी पशुपालकों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी दूध उत्पादन में 8 से 10 प्रतिशत की कमी आई है। अधिक गर्मी पड़ने पर मई, जून में दूध के उत्पादन में और कमी आएगी। मखदुमपुर में खटाल चलने वाले विनय यादव ने बताया कि इधर कुछ दिनों से दूध में कमी आई है। अधिक गर्मी पड़ने और अधिक ठ...