गर्मी पैकेज : गर्मी बढ़ते ही बिजली की डिमांड 700 एमवीए तक पहुंची
गोरखपुर, मई 19 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। मई माह में अभी गर्मी बढ़ने की शुरुआत हुई है और बिजली आपूर्ति की मांग अनुमान से कहीं ज्यादा बढ़ गई है। रविवार को रात 12 बजे तक बिजली की डिमांड 700 एमवीए तक पहुंच गई। यह इस वर्ष की अब तक की सबसे ज्यादा मांग दर्ज की गई है। विभाग के अनुसार सबसे अधिक बिजली की मांग शाम पांच बजे से रात के एक बजे तक है। विभाग इसे गर्मी के साथ-साथ पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत से भी जोड़ कर देख रहा है। दरअसल, आधा मई बीतने के बाद गर्मी का ताप अब दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। यह भी पढ़ें- 43 डिग्री पारा पहुंचते ही 11 फीसदी बढ़ी बिजली की मांग इसकी वजह से घरों और कार्यालयों में पंखा, एसी, कुलर आदि का उपयोग भी बढ़ गया है। इसके साथ गैस, पेट्रोल और डीजल की कमी के कारण लोग इंडक्शन और इलेक्ट्रिक वाहन का भी प्रयोग कर रहे हैं। विभाग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.