मुजफ्फरपुर, अप्रैल 24 -- मुजफ्फरपुर, वसं। चिलचिलाती धूप स्कूली बच्चों की सेहत पर भारी पड़ रही है। आसमान से बरसते अंगारे के बीच दोपहर में छुट्टी के बाद घर लौटते समय बच्चे बेहाल हो रहे हैं। इससे अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। इस बीच स्कूलों में छुट्टी के समय को कम करने की मांग उठने लगी है। चिलचिलाती धूप में 40 डिग्री पार तापमान और लू जैसी स्थिति के बीच स्कूल से लौटना बच्चों के लिए चुनौती बन गया है। कई महिलाएं अपने बच्चों को आंचल में ढंककर घर ले जाती नजर आती हैं। वहीं टोपी, छाता के सहारे तेज धूप और लू से बच्चों को बचाने का प्रयास करते अभिभावक दिखते हैं। छुट्टी के समय बच्चे के मुरझाए चेहरे से उनकी परेशानी झलक रही है।बीवीगंज के रविरंजन कुमार व प्रियंका कुमारी का कहना है स्कूल की टाइमिंग सही नहीं है। प्रियंका के अनुसार लू से बचाने के लिए वह अपने...