नई दिल्ली, मई 22 -- उत्तर भारत में पड़ रही तेज गर्मी अब सिर्फ लोगों की सेहत ही नहीं, बच्चों की पढ़ाई पर भी असर डाल रही है। पंजाब से लेकर बिहार और दिल्ली तक कई राज्यों में स्कूलों के समय बदल दिए गए हैं ताकि बच्चे दोपहर की खतरनाक गर्मी से बच सकें। मौसम विभाग की लगातार चेतावनियों के बाद प्रशासन अब एहतियाती कदम उठाने में जुट गया है।पंजाब सरकार ने बदला स्कूलों का समय पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 22 मई को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य के सभी स्कूल अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही चलेंगे। यह नया समय 25 मई 2026 यानी सोमवार से लागू होगा। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी देते हुए कहा कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है ताकि बच्चों को तेज धूप और लू से बचाया जा सके। सरकार ने साफ किया है कि यह नियम...