फतेहपुर, अप्रैल 26 -- फतेहपुर, संवाददाता। आसमान से बरसती आग ने शहर में पानी की खपत को बढ़ा दिया है। अभी तक शहर में 32 एमएलडी पानी की आपूर्ति हो रही थी लेकिन तापमान के तेवर से बढ़ी मांग के कारण 36 एमएलडी सप्लाई दी जा रही है। यानी चार एमलएडी (40 लाख लीटर) पानी की खपत शहर में बढ़ गई है। बावजूद इसके अभी भी कई मोहल्ले को लोग प्यासे हैं। बिजली कटौती के कारण इन ऊपरी इलाकों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है,यहां के लोग टैंकर से पानी सप्लाई किए जाने की मांग कर रहे है।शहर में 56 नलकूपों के माध्यम से शहरियों को पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- बाजार में पानी के लिए मचा है हाहाकार लेकिन बिजली कटौती होते ही पेयजल की पूरी व्यवस्था चरमरा जाती है। जैसे ही बिजली गुल होती है, पानी की सप्लाई भी बंद हो जाती है जिससे लोगों को बिजली आने का इंतजार करना पड़त...