गर्मी ने बढ़ाई अस्पतालों में भीड़, रोज 200 नए मरीज
कौशाम्बी, मई 18 -- भीषण गर्मी और लू के प्रकोप ने जिले के अस्पतालों में मरीजों की संख्या में इजाफा कर दिया है। रोजाना करीब 200 मरीज मौसमी बीमारियों से ग्रस्त होकर जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। सामान्य तौर पर यहां ओपीडी में डेढ़ हजार के आसपास मरीज आते हैं, लेकिन इन दिनों गर्मी से संबंधित शिकायतों ने चिकित्सा व्यवस्था पर दबाव बढ़ा दिया है। डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, उल्टी-दस्त, बुखार, चक्कर आना और त्वचा संबंधी समस्याएं लेकर सबसे अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों की संख्या विशेष रूप से ज्यादा है। निजी अस्पतालों में भी बीमारों की लंबी लाइनें लग रही हैं। डॉक्टर मरीजों को दवाओं के साथ-साथ गर्मी से बचाव के उपाय भी बता रहे हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके शुक्ला ने दोपहर 12 बजे से चार बजे तक बाहर निकलने से बचने, खूब सारा पानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.