बागपत, अप्रैल 16 -- बागपत। मौसम ने अचानक करवट लेते हुए गर्मी के तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। कई दिनों की हल्की राहत के बाद अब तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर के समय तो लोग घरों में दुबके रहे। मौसम का मिजाज दिनोंदिन बदल रहा है। सुबह एवं शाम जहां गर्मी से राहत मिलती है, तो दोपहर में तेज धूप लोगों का हाल बेहाल कर रही है। सुबह सवेरे निकलने वालों को मौसम में नमी का सामना करना पड़ता है, तो दोपहर में तेज धूप छा जाती है। यह भी पढ़ें- दिन में बढ़ी सूरज की तपिश, लोगों की मुश्किलें बढ़ीं अपार मौसम का बदला हुआ मिजाज लोगों को बीमार भी बना रहा है। दरअसल, तेज पछुआ हवाओं के कमजोर पड़ने से वातावरण में नमी कम हो गई है, जिससे मौसम पूरी तरह शुष्क हो गया है। दोपहर के समय तेज धूप और...