सिमडेगा, अप्रैल 27 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में गर्मी ने अब अपना असर तेज कर दिया है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि तापमान 41 डिग्री तक महसूस किया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर चहल-पहल कम नजर आई। लोग जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकले। ठंडे पेय पदार्थ, शरबत, लस्सी गन्ना जूस और नारियल पानी की दुकानों पर भीड़ देखी गई। चिकित्सकों ने लोगों को तेज धूप में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है। यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में बरसी आग; राजनांदगांव 44.5degC के साथ सबसे गर्म, आंधी-बारिश के आसार रात में भी तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। जिससे लोगों को कुछ राहत मिली। आने वा...