मुंगेर, अप्रैल 19 -- मुंगेर, निज संवाददाता। मुंगेर जिला भीषण गर्मी की चपेट में आ गया है। बीते तीन दिनों से लगातार बढ़ रहे तापमान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शनिवार को जिला मुख्यालय का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह 10 बजे के बाद ही सूरज की तपिश इतनी तेज हो गई कि लोग जरूरी काम निपटाकर घरों में दुबक गए। दोपहर 12 से 4 बजे तक शहर की मुख्य सड़कों बेकापुर, स्टेशन रोड, बड़ी बाजार और किला परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक मुकेश कुमार के अनुसार, पश्चिमी गर्म हवाओं के कारण अगले 5 दिनों तक लू चलने की आशंका है। यह भी पढ़ें- दिन भर तपिश भरी गर्मी, छांव तलाश रहे थे लोग तापमान 40-41 डिग्री तक पहुंच सकता है। सुबह-शाम भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही, न्यूनतम तापमान भी 22-24 डिग्री के आसपास बना ह...