अलीगढ़, अप्रैल 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मौसम ने अचानक करवट लेते हुए गर्मी के तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। कई दिनों की हल्की राहत के बाद अब तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। तेज पछुआ हवाओं के कमजोर पड़ने से वातावरण में नमी कम हो गई है, जिससे मौसम पूरी तरह शुष्क हो गया है। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह और शाम के समय हल्की राहत जरूर मिल रही है, लेकिन दिन चढ़ते ही गर्मी असहनीय होती जा रही है। सड़कों पर आवाजाही कम होने लगी है। यह भी पढ़ें- तीन से चार दिनो के दौरान तापमान में उछाल, 17-18 अप्रैल को हीटवेव लोग धूप से बचने के उपाय अपनाते नजर आ रहे हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापम...