हाथरस, अप्रैल 16 -- हाथरस। जिले में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को सुबह से ही सूरज की किरणों में तल्खी रही, जिससे लोगों को भीषण तपिश का अहसास हुआ। दोपहर होते-होते स्थिति झुलसाने वाली हो गई। मौसम के मिजाज में आए अचानक बदलाव के कारण तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे गर्मी का ग्राफ तेजी से ऊपर चढ़ गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही धूप के तेवर देखने को मिले। दोपहर होने पर तेज गर्मी महसूस की गई। भीषण गर्मी और तपिश से बचने के लिए लोग सुरक्षित स्थान तलाशते नजर आए। यह भी पढ़ें- तेज धूप बढ़ा रही तल्खी, गर्म हवा कर रही बेहाल राहगीर सड़कों पर लगे पेड़ों की छांव का सहारा लेते दिखे।धूप से बचाव के लिए लोगों ने अंगोछे और छाते का इस्तेमाल :दोपहर के समय बाजार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.