गर्मी ने झुलसाया तन, बेचैन रहा मन
वाराणसी, अप्रैल 27 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। तीखी गर्मी ने रविवार को भी कोई मुरव्वत नहीं की। सुबह से ही मन बेचैन रखा और तन झुलसाती रही। तापमान भी 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में लपटों का स्पष्ट अहसास हुआ। लोग जरूरी काम से ही घरों से निकले। हालांकि मौसम विभाग का पूर्वानुमान कुछ राहतभरा है। विक्षोभ के कारण मंगलवार से लू पर ब्रेक लग सकता है। 29 को तो बादलों की आहट के भी संकेत हैं। 30 अप्रैल और पहली मई तक यह स्थिति रहेगी। कुछ जगह बूंदाबादी भी संभव है। तेज धूप और लू के कारण रविवार को दिनभर जनजीवन प्रभावित रहा। यह भी पढ़ें- UP Weather: बांदा 46.6 तो प्रयागराज 45.7 पर तपा, आंधी और बारिश का अलर्ट, 4 डिग्री तक गिरेगा पारा दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम रही। दिन में कुछ समय आंशिक रूप से बादल जरूर आए लेकिन उनसे राहत नहीं मिली। त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.