देहरादून, जून 29 -- Uttarakhand Weather 29 june: उत्तराखंड में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की दस्तक में हो रही देरी का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। मैदानी जिलों में भीषण गर्मी और उमस ने आम लोगों का दिन का सुकून ही नहीं, रातों की नींद भी छीन ली है। लोग तर-बतर हो जा रहे हैं। देहरादून में इन दिनों तेज धूप और उमस के कारण लोगों को चिड़चिड़ापन, बेचैनी, डिहाइड्रेशन, उल्टी और डायरिया जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि गर्मी और उमस के बीच मौसम विभाग ने आज कई जिलों के लिए बारिश की खुशखबरी दी है। आज 6 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। देहरादून में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री अधिक 26.8 डिग्री रहा। पंतनगर में अधिकतम तापमान 38.7 और न...