गर्मी ने किया बेहाल तो पारा पहुंचा 39 डिग्री पार
भदोही, मई 15 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी में प्रचंड गर्मी ने सितम बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार की सुबह ठंडी बयार चला तो गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन आठ बजते ही सूर्यदेव रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिए। दस बजे तो सड़कों पर भीड़ कम होने लगी। घर से बाहर निकले लोग रुमाल से चेहरा ढंके नजर आए।पक्के घर गर्म तवा की तरह दहक रहे थे। गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही बाजार में रसदार फल एवं सत्तू, नींबू पानी, खीरा, काकड़ी की मांग अचानक बढ़ गई है। धूप से बचाव को लोग रुमाल से चेहरा ढंककर घर से बाहर निकल रहे हैं। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल हो या निजी नर्सिंगहोम हर तरफ मरीजों में वृद्धि होती जा रही है। घर से बाहर निकले लोग धूप में पड़ते ही उफ: ये गर्मी कहने को विवश हो जा रहे हैं। मौसम की मार से लोग बीमार पड़ रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या में खास इजाफा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.