नई दिल्ली, मार्च 6 -- गर्मी ने मार्च में ही अपना रोद्र रूप दिखना शुरू कर दिया है और आने वाले समय में तापमान और बढ़ाने वाला है। अगर आप इस चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए घर या ऑफिस में AC लगवाने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। Motorola ने भारतीय बाजार में अपनी Smart ACs की रेंज लॉन्च कर दी है। इसमें 1 टन से लेकर 2 टन तक के एसी मॉडल शामिल हैं। कंपनी ने इन्हें बेहद अफोर्डेबल प्राइस रेंज के साथ बाजार में उतारा है। इतना ही नहीं, मोटोरोला एसी खरीदने वाले ग्राहकों को फ्री इंस्टॉलेशन, फ्री स्टैंड, फ्री कॉपर वायर समेत 10 हजार रुपये के ज्यादा के बेनिफिट्स भी दे रही है। भारत में इनकी बिक्री शुरू हो चुकी है। चलिए डिटेल में बताते हैं अलग-अलग मॉडल की कीमत और खासियतकंपनी ने लॉन्च किए चार मॉडल मोटोरोला ने एक्स पर नए एसी के लॉन्च की जा...