नोएडा, अप्रैल 28 -- हरिद्वार, देहरादून और कोटद्वार के लिए दो-दो अतिरिक्त बस रवाना होंगी परिवहन निगम की वेबसाइट पर टिकट बुक करने की सुविधा उपलब्धनोएडा, सौम्य मिश्र। नोएडा डिपो से गर्मी की छुट्टियों में पहाड़ों के लिए अधिक बसें चलेंगी। अधिक यात्रियों को सुविधा देने के चलते यह फैसला लिया गया। हरिद्वार, देहरादून, कोटद्वार और हल्द्वानी के लिए दो-दो अतिरिक्त बस चलेंगी। यात्री उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की वेबसाइट www.upsrtc.up.gov.in पर भी टिकट बुक कराकर अपनी सीट पक्की कर सकते हैं।जिले के ज्यादातर निजी स्कूलों में मई के तीसरे हफ्ते में गर्मियों की छुट्टी शुरू होंगी। गर्मी की छुट्टियों में नोएडा से बड़ी संख्या में लोग पहाड़ों का रुख करते हैं। हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, मसूरी, कोटद्वार और नैनीताल लोगों की पसंदीदा जगह है। नोएडा डिपो से हरिद्वार, दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.