गर्मी छुट्टी के बाद जिले के सभी स्कूलों में प्लास्टिक मुक्त बिहार का विशेष अभियान की शुरुआत
कटिहार, जून 21 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होते ही जिले के सरकारी विद्यालय पर्यावरण संरक्षण की नई मुहिम के केंद्र बनेंगे। राज्य सरकार के निर्देश पर कटिहार के सभी विद्यालयों में प्लास्टिक मुक्त विद्यालय- प्लास्टिक मुक्त बिहार विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य केवल स्कूल परिसरों को प्लास्टिक मुक्त बनाना नहीं, बल्कि बच्चों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश घर-घर तक पहुंचाना है। शिक्षा विभाग ने अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देने की तैयारी शुरू कर दी है। विद्यालयों में छात्रों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत कराया जाएगा और उन्हें पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा। बच्चों को यह समझाया जाएगा कि स्वच्छ और हरित वातावरण केवल सरकारी प्रयासों से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.