कोडरमा, मई 9 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम कोडरमा स्टेशन से वैसे तो अन्य दिन भी ट्रेनों में तत्काल टिकट मिलना टेढ़ी खीर है। इसके पीछे का कारण यहां के रेलवे के अधिकारी से लेकर जीआरपी और आरपीएफ सब जानती है, मगर आजतक कार्रवाई नहीं हुई। खैर, फिलहाल गर्मी की छुटियों और शादी-विवाह के सीजन ने रेलयात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। कोडरमा के निजी स्कूलों में ग्रीष्मावकाश शुरू होने वाला है, जबकि 22 मई से सरकारी स्कूलों में भी छुट्टियां पड़ेंगी। छुट्टियों को देखते हुए बड़ी संख्या में लोगों ने परिवार के साथ घूमने-फिरने और रिश्तेदारी में जाने की योजना बना ली है। इसका सीधा असर ट्रेनों की बुकिंग पर देखने को मिल रहा है। कोडरमा होकर गुजरनेवाली वाली लंबी दूरी की लगभग सभी ट्रेनों में अगले दो महीनों तक सीटें फुल हो चुकी हैं। सुबह आठ बजे जैसे ही अगले 60 दिनों की ब...