मुंगेर, अप्रैल 6 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर रेल जिला के एसआरपी कार्यालय में रविवार की शाम मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसआरपी विद्या सागर ने की। उन्होंने गर्मी छुट्टियों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल पुलिस को हाई अलर्ट रहने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्टेशन परिसर और ट्रेनों में गश्त तेज करें। यात्रियों के सामानों की नियमित जांच हो और संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखें। खासकर पिट्ठू बैग लेकर चलने वाले यात्रियों की जांच को प्राथमिकता देने को कहा गया। एसआरपी ने कहा कि, भीड़ का फायदा उठाकर नशाखुरानी गिरोह सक्रिय हो जाते हैं, इसलिए ऐसे अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखना बेहद जरूरी है। साथ ही शराब तस्करों और अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने दो टूक कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.