पूर्णिया, जून 8 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। गर्मी की छुट्टियों के दौरान प्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कसबा में साक्षरता अभियान के तहत प्रधान शिक्षिका ज्योति कुमारी द्वारा महिलाओं को पढ़ना-लिखना सिखाने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। विद्यालय परिसर में आयोजित विशेष कक्षाओं में महिलाएं उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपना नाम लिखना, अक्षरों की पहचान करना सीख रही हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को बुनियादी साक्षरता से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। कई महिलाएं, जो पहले अपना हस्ताक्षर भी नहीं कर पाती थीं, अब स्वयं अपना नाम लिखने लगी हैं। महिलाओं ने बताया कि पढ़ना-लिखना सीखने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ा है । स्थानीय लोगों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि महिला साक्षरता समाज के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विद्याल...