मोतिहारी, मई 24 -- मोतिहारी, हिप्र.। जिले में हीटवेव को लेकर अब दिन के 11 बजे तक ही विद्यालयों का संचालन होगा। यह सभी निजी, सरकारी विद्यालयों , प्री स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र समेत अन्य कोचिंग संस्थानों में जहां 12 वीं कक्षा तक पढ़ाई होती है सभी पर लागू रहेगा। परीक्षा के लिये संचालित किये जाने वाले विशेष कक्षाओं व परीक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा। इस आशय का आदेश डीएम सौरभ जोरवाल ने जारी किया है। डीएम ने बताया है कि 25 मई से 31 मई तक पूर्वाहन 11 बजे से अपराहन चार बजे के बीच स्कूल संचालन पर रोक है। सभी विद्यालय संचालकों को निर्देश दिया गया है कि आदेश का अनुपालन करते हुए शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन के समय में परिवर्तन करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...