सीतामढ़ी, मई 25 -- रघुनाथ प्रसाद सीतामढ़ी। जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी, लू एवं तापमान में अत्यधिक वृद्धि को देखते प्रभारी जिला दंडाधिकारी सह डीएम संजीव कुमार ने विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया है। जारी आदेश के अनुसार बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों व कोचिंग संस्थानों में 11:30 बजे के बाद शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। जारी आदेश में कहा गया है कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत यह निर्णय लिया गया है। हालांकि परीक्षा के लिए संचालित विशेष कक्षाएं एवं परीक्षाएं इस आदेश से मुक्त रहेंगी। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी को लेकर जिले के स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधि आज से पूर्वाह्न 11 बजे तक विद्य...