मधेपुरा, अप्रैल 2 -- उदाकिशुनगंज एक प्रतिनिधि। गर्मी को देखते हुए जिले के सभी प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी मधेपुरा द्वारा कार्यालय आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार 6 अप्रैल 2026 से जिले के सभी विद्यालयों का संचालन सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा। यह निर्णय शिक्षा विभाग बिहार पटना के निर्देश के आलोक में लिया गया है। नई समय-सारणी के तहत सुबह 6:30 बजे विद्यालय खुलेंगे जिसके बाद 6:30 से 7:00 बजे तक प्रार्थना होगी. इसके पश्चात क्रमवार कक्षाएं संचालित होंगी। मध्याह्न भोजन (एमडीएम) का समय 9 से 9:40 बजे निर्धारित किया गया है। छात्र-छात्राओं की छुट्टी 12:20 बजे कर दी जाएगी, जबकि 12:20 से 12:30 बजे तक शिक्षकों द्वारा पठन-पाठन की स...