रांची, मई 23 -- रांची, संवाददाता। रांची में लगातार बढ़ रही गर्मी का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। सरकारी अस्पतालों में डिहाइड्रेशन, लू और वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। खासकर दोपहर के समय अस्पतालों की ओपीडी और इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है। ऐसे हालात में स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने अस्पतालों में विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह भी पढ़ें- अभी तो बस शुरुआत है! दिल्ली पर 16 साल बाद फिर भीषण गर्मी का प्रहार, अगले 6 दिन के लिए ऑरेंज अलर्टअस्पतालों की विशेष तैयारियां रांची सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने बताया कि गर्मी को देखते हुए अस्पताल अलर्ट मोड पर है। सदर अस्पताल में गर्मी से प्रभावित मरीजों के लिए अलग से छह विशेष बेड की व्यवस्था की गई है। सिविल सर्जन ने बताया कि जरूरत पड़ने प...