मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- मुजफ्फरपुर। गर्मी की धमक के मद्देनजर जंक्शन के प्लेटफॉर्म व प्रतीक्षालय आदि में लगे वाटर कूलरों व पंखों को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया है। यही नहीं, यात्रियों के लिए अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराने को कहा गया है। बीते दिन जंक्शन के निरीक्षण के बाद पूर्व मध्य रेलवे की पीसीओएम इंदू रानी दूबे ने स्थानीय पदाधिकारियों के साथ आरएलडीए को इसको लेकर निर्देश दिया है। स्टेशनों पर लगे वाटर कूलरों और पंखों को दुरुस्त करने के साथ जहां इनकी कमी है, वहां इन्हें अविलंब लगाने को भी कहा गया है। प्लेटफॉर्म संख्या एक-छह पर भी एक वाटर कूलर और पंखा लगाने का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.