पूर्णिया, मार्च 18 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। मौसम के हाल को देखते हुए इस बार अप्रैल में हीट वेब चलने की संभावना जताई जा रही है। गर्मी के मौसम को देखते हुए बिजली विभाग ने भी तैयारी शुरू कर दी है। विद्युत कार्यपालक अभियंता (पूर्णिया पश्चिमी) बलबीर प्रसाद बागीश ने 'आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान' को बताया कि आगामी गर्मी को देखते हुए पूर्णिया ग्रिड उप केंद्र में 50 एमवीए के पावर ट्रांसफार्मर को बदलकर 80 एमवीए किया गया है। वर्तमान में पूर्णिया ग्रिड की कुल क्षमता 180 मेगावाट हो गयी है जो पूर्व में 150 मेगावाट थी। पूर्णिया जिला अंतर्गत विद्युत संरचनाओं में क्षमता विस्तार के क्रम में 10 अदद शक्ति उप केंद्र विभिन्न जगहों में बनाए जा रहे हैं। पूर्णिया में ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप भी प्रारंभ हो गया है। वर्तमान में 25 केवीए, 63 केवीए, 100 केवी...