कटिहार, अप्रैल 6 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में लगातार बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में बदलाव कर दिया गया है। अब सभी केंद्र सुबह 7:30 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक ही संचालित होंगे। इस संबंध में आईसीडीएस की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी ने सभी सेविका और सहायिकाओं को निर्देश जारी कर दिए हैं।यह निर्णय छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को दोपहर की तेज धूप और उमस से राहत देने के उद्देश्य से लिया गया है। नए समय के अनुसार केंद्र सुबह जल्दी खुलेंगे और दोपहर से पहले ही बंद हो जाएंगे, ताकि लाभार्थियों को गर्मी के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके।जिले में वर्तमान में 2300 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं, जहां करीब एक लाख बच्चों का नामांकन है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बदलते मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.