छपरा, अप्रैल 22 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और जारी हीट वेव को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। जिला दंडाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने गुरुवार को आदेश जारी कर सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के समय में अस्थायी बदलाव किया है। आदेश के अनुसार, कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए पूर्वाह्न 11:30 बजे के बाद तथा कक्षा 8 तक के लिए अपराह्न 12:30 बजे के बाद किसी भी प्रकार की शैक्षणिक गतिविधि पर रोक लगा दी गई है। यह निर्देश 24 अप्रैल से 28 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। डीएम ने स्पष्ट किया कि अत्यधिक गर्मी बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है, इसलिए यह निर्णय एहतियातन लिया गया है। यह भी पढ़ें- पटना के बाद 5 और जिलों में स्कूलों का समय बदला, बिहार में हीटवेव के चलते पाबंदी गौरतलब है कि अभिभावकों द्वारा भीषण ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.