देवरिया, अप्रैल 19 -- देवरिया, निज संवाददाता। विभाग के लाख प्रयास के बाद भी गर्मी का मौसम शुरू होते ही बिजली की समस्या उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ती है। जैसे-जैसे मौसम का पारा चढ़ता है वैसे वैसे लोकल फाल्ट, बार-बार ट्रिपिंग लो वोल्टेज व ट्रांसफार्मरों के जलने का क्रम जारी हो जाता है। इसे देखते हुए भटवलिया स्थित वर्कशॉप में रिजर्व में ट्रांसफार्मर रखा गया है। मौसम में हो रहे बदलाव व बढ़ती हुई गर्मी को देखते हुएजिला मुख्यालय स्थित भटवालिया वर्कशॉप में जले हुए ट्रांसफार्मर की मरम्मत के लिए वर्कशॉप के कर्मचारी जुटे हैं। भीषण गर्मी व बरसात के महीने में जिले में आए दिन ट्रांसफार्मरों के फुंकने का सिलसिला शुरू हो जाता है। यह भी पढ़ें- गर्मी में मिलेगी राहत : एक हजार से अधिक ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत इसके चलते उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में परेशानियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.