देवरिया, अप्रैल 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज गर्मी और संभावित लू को लेकर सर्तक है। इससे पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए इंतजाम किए गए हैं। इमरजेंसी में ओआरएस काउंटर शुरू करने के साथ ही जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं, वहीं 12 बेड का वार्ड आरक्षित किया गया है, जहां मरीज के इलाज की व्यवस्था की गई है। पर्याप्त मात्रा में फ्लूड सहित अन्य जरूरी दवाएं और अन्य सामग्री की व्यवस्था की गई है। यहां डॉक्टर और स्टाफ तैनात रहेंगे। इसके लिए नोडल डॉ. ओमकार मिश्रा को नामित किया गया है। प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल के निर्देशन में सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा के निर्देश पर तैयारी कर ली गई है। इमरजेंसी के वार्ड सहित वेटिंग एरिया में कूलर लगाए गए हैं। यहां ओआरएस काउंटर शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा आईस पैक, स्प्रे बाटल व पर्याप्त मात्रा म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.