संतकबीरनगर, मई 31 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। सांथा ब्लॉक मुख्यालय परिसर में लगा वाटर कूलर खराब होने से मटके की व्यवस्था की गई, ताकि इस नौतपा की भीषण गर्मी को देखते हुए अधिकारी, कर्मचारियों के साथ ही आम जनता को शुद्ध पेयजल मिल सके।

पारंपरिक जल व्यवस्था भीषण गर्मी एवं तेज तपिश के बीच ब्लॉक मुख्यालय पर जनहित में एक सराहनीय एवं संवेदनशील पहल करते हुए ब्लॉक परिसर में शुद्ध एवं शीतल पेयजल हेतु पारंपरिक मटके आधारित जल व्यवस्था स्थापित की गई है। भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए की गई यह व्यवस्था फरियादियों, राहगीरों, विद्यार्थियों, ग्रामीणों एवं आगंतुकों को स्वच्छ और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, सामाजिक संवेदनशीलता एवं जनसेवा की भावना को भी सशक्त रूप से अभिव्यक्त करती है।

स्वास्थ्यवर्धक जल मिट्टी के मटकों का जल प्राक...