जामताड़ा, अप्रैल 9 -- फतेहपुर। प्रतिनिधि पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा के तहत प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) प्रेम कुमार ने गुरुवार को फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर चापानलों का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने फतेहपुर, करजोरी एवं बामनडीहा गांव में लगे चापानलों की स्थिति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने कई स्थानों पर चापानलों की स्थिति खराब पाए जाने पर संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने खराब पड़े चापानलों की शीघ्र मरम्मत कराने तथा नियमित देखरेख सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता बनी रहे।बीडीओ प्रेम कुमार ने कहा कि पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में पेयजल से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की...