चाईबासा, मई 11 -- चाईबासा। पेयजल स्वच्छता विभाग के द्वारा खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत का कार्य जोरों पर है। पेयजल स्वच्छता प्रमंडल चाईबासा में लगभग 725 हैंड पंप खराब हो गए हैं। गर्मी को देखते हुए पेयजल स्वच्छता प्रमंडल चाईबासा के द्वारा सभी कनीय अभियंताओं को खराब हैंड पंप को जल्द से जल्द ठीक करने का निर्देश दिया गया है। इस आलोक में प्रमंडल क्षेत्र के 11 प्रखंडों में मरम्मत का कार्य जोरों से चल रहा है। इस दौरान जिस हैंड पंप के पाइप सड़ गए हैं या जिस पाइप में छेद होने के कारण पानी नहीं आ रहा है या किसी अन्य कारणो से पाइप खराब हो गए हैं, वैसे सभी खराब चापकालों को चिन्हित कर उन्हें सुधारने की दिशा में काम शुरू हो गया है। हल्की-फुल्की मरम्मत की जरूरत वाले चापाकलों को प्राथमिकता के तौर पर ठीक किया जा रहा है ताकि आसपास के लोगों को पानी की दिक्क...