लातेहार, अप्रैल 9 -- बेतला, प्रतिनिधि। गर्मी के दिनों में पानी की कमी से जूझ रहे जानवरों के लिए पीटीआर प्रबंधन द्वारा पार्क समेत विभिन्न जगहों में लगाए गए सोलर वाटर सिस्टम वरदान साबित हैं। क्योंकि पूरी तरह सौर ऊर्जा से संचालित यह सिस्टम न सिर्फ दूर-दराज के क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध करा रहा है,बल्कि सोलर सिस्टम का शीतल जल से अपनी प्यास बुझाकर जंगली जानवर तृप्त हो रहे हैं। इसबारे में पालतू हाथियों के महावत सत्येंद्र सिंह,रघुनाथ परहिया, मिरेंद्र भुईयां,रामप्रसाद समेत कई विशेषज्ञों ने बताया कि गर्मी के मौसम में प्राकृतिक जलस्रोत प्रायः सूख जाते हैं या फिर उनका जलस्तर काफी नीचे चला जाता है। ऐसे में जानवरों के समक्ष पानी की विकट समस्या खड़ी हो जाती है और वे पानी की तलाश में भटकते हुए मानव-बस्तियों के करीब पहुँच जाते हैं। इसस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.