गढ़वा, अप्रैल 4 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गर्मी के दस्तक के साथ ही जिले में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। सुबह 9 बजे के बाद ही तेज धूप और गर्म हवा से लोग परेशान होने लगे हैं। इसी बीच गर्मी के मौसम में कूलर, एसी और पंखे की हवा महंगी हो गई हैं। बाजार में एसी, कूलर, पंखा सहित अन्य सामान 10- 20 फीसदी तक दाम बढ़ गये हैं। एसी की बड़ी कंपनियों ने कीमतें 15 फीसदी तक बढ़ा दी है। शोरूम मालिकों का कहना है कि कच्चे माल जैसे कॉपर, एल्युमीनियम की बढ़ती कीमतों और माल ढुलाई के खर्च में इजाफे की वजह से दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। कारोबारी बबलू पटवा का कहना है कि एयर कंडीशनर बनाने की प्रक्रिया में एलपीजी का इस्तेमाल खासतौर पर ब्रेजिंग के लिए होता है जो बेहद जरूरी चरण है। ऐसे में एलपीजी की कमी से उत्पादन प्रभावित हो रहा है।गैस सिलेंडर की कमी के चलते कई कंपनियों ने ऑक्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.