गर्मी के साथ ही प्रदूषण बढ़ा
नोएडा, जून 3 -- नोएडा, राजेश शर्मा। गर्मी के साथ ही नोएडा और ग्रेटर नोएडा में वायु प्रदूषण भी बढ़ गया। बुधवार को नोएडा की हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में दो डिग्री का इजाफा हुआ। सुबह नौ बजे के बाद से तेज धूप निकली। दोपहर तक यही स्थिति बनी रही। दोपहर के बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहे। नोएडा का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले के मुकाबले 2.4 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.3 दर्ज किया गया। दिन में हवा की रफ्तार सामान्य थी। उमस ने भी लोगों की परेशानी बढ़ाई। यह भी पढ़ें- दिल्ली में मौसम लेगा यू-टर्न, गरज-चमक के साथ अगले दो दिन बारिश का येलो अलर्ट; 60 की स्पीड से चलेंगी हवाएं मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार से शनिवार के बीच हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन अधिकतम तापमान पर अधिक फर्क नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.