गंगापार, अप्रैल 23 -- शादी ब्याह के बीच बढ़ी गर्मी और खान-पान से उल्टी दस्त का प्रकोप बढ़ गया है। ऐसा कोई दिन नहीं है जहां सीएचसी कोरांव से लेकर प्राइवेट अस्पतालों में एक दर्जन से अधिक लोग इस बीमारी के चपेट में आकर न पहुंचते हों। गुरुवार को ही सीएचसी कोरांव मे टुड़ियार गांव की 21 वर्षीय वन्दना और बहियारी की 42 वर्षीय संजू देवी उल्टी दस्त से पीड़ित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराई गईं। इसी तरह अन्य प्राइवेट अस्पतालों में भी कई लोग भर्ती रहे। जबकि बुधवार को भी इसी तरह का हाल रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.