मिर्जापुर, मई 20 -- मिर्जापुर। असहनीय गर्मी के बीच बिजली ने भी अपना रंग बदलना शुरू कर दिया है। अनियमित कटौती ने दिन की चैन और रातों की नींद हराम कर दी है। नगर के सिविल लाइन, सखौरा, जेल पास उपकेंद्र, जंगीरोड बिजली उपकेंद्र से बेसमय कटौती के चलते शहरवासियों को परेशानी झेलना पड़ रहा है। हालत यह है कि शाम के नौ बजे तक लोग अपने कामधाम से खाली होकर घर पहुंचते हैं। भोजन पानी करने के बाद जैसे ही सोने का समय होता है 11 बजे बिजली गुल हो जाती है। घंटे भर बाद बिजली आती भी है तो बार-बार ट्रीपिंग की समस्या नींद में खलल डालने के लिए काफी होता है। यही नहीं नगर के उपभोक्ताओं का कहना है हर मोहल्ले में अलग-अलग समय पर बिजली की कटौती होती है। रात में अनगिनत बार होने वाली बिजली कटौती से लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रहा है, जिसका असर स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है...