देहरादून, मई 23 -- देहरादून। प्रदेश में बढ़ती गर्मी और सूखे मौसम के बीच जंगलों में आग की घटनाएं फिर बढ़ने लगी हैं। एफएसआई ने राज्यभर में वनाग्नि के करीब 80 अलर्ट जारी किए हैं। इनमें सबसे अधिक मामले कुमाऊं क्षेत्र से सामने आए, जबकि गढ़वाल मंडल में भी कई स्थानों पर जंगल धधकते रहे। वन विभाग के अनुसार, लगातार बढ़ते तापमान, सूखी पत्तियों और तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल रही है। कई इलाकों में वन कर्मियों और फायर वॉचरों की टीमें आग बुझाने में जुटी रहीं।विशेषज्ञों का कहना है कि मई-जून के दौरान वर्षा नहीं होने और जंगलों में सूखी चीड़ की पत्तियां जमा रहने से वनाग्नि का खतरा बढ़ जाता है। यह भी पढ़ें- गर्मी के साथ बढ़ी आग आग से वन संपदा, जैव विविधता और वन्यजीवों पर भी असर पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...