बागपत, मई 4 -- बागपत। गर्मी और चिलचिलाती तेज धूप की तपिश जैसे-जैसे बढ़ रही है, वैसे ही आंखों से संबंधित समस्याएं भी बढ़ने लगी हैं। इस कारण जिलेभर के सरकारी और निजी अस्पतालों की नेत्र ओपीड़ी में मरीजों की कतार लग रही है। चिकित्सक उन्हें उपचार के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे है। इन दिनों नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में तेज धूप की किरणों से मोतियाबिंद और टेरेजियम जैसे कई तरह के नेत्र रोगियों के अलावा एलर्जी से आंखों में जलन, खुजली होने के साथ लाली और आंखों से पानी बहने की समस्या के शिकार मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें कामकाजी युवाओं व बच्चों की संख्या अधिक है। बच्चों के साथ ही फील्ड जॉब करने वाले लोगों को ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कामकाज के सिलसिले में बाइक पर या पैदल घूमने के दौरान धूल भरी गर्म हवाएं आंखों के लिए परेशानियां खड़ी कर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.