गर्मी के मौसम में हो रही बारिश से मच्छरों का प्रकोप बढ़ा
घाटशिला, मई 12 -- मुसाबनी। मई का महीना चल रहा है, गर्मी चरम पर है। मौसम में उतार चढ़ाव भी देखा जा रहा है। कभी तेज़ हवाओं के साथ बारिश हो रही है, तो कभी तेज धूप हो रही है। इस कारण क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। मुसाबनी मुख्य शहर में जगह-जगह जमा कचरे का ढेर लगा है, जिसे साफ करने की कोई स्थाई व्यवस्था नहीं है। हर दिन बाजार के दुकानों से काफी मात्रा में कचरा निकलता है। स्थानीय दुकानदार इस कचरे को खाली जगह पर फेंक देते हैं। प्रशासन की ओर से भी कचरा निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं है। यह भी पढ़ें- नालियों के किनारे गंदगी फेकने से बढ़ी परेशानी इस कारण कचरा गर्मी और बारिश में सड़ रहा है। वैसे भी मुसाबनी क्षेत्र मलेरिया जोन माना जाता है। कूड़े-कचरे की साफ सफाई की कोई स्थाई व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग अपने घर, दुकान, होटल का कूड़ा आसपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.