अलीगढ़, मई 3 -- n चक्कर लगाने के बाद भी नहीं हो पा रहा कॉमर्शियल िसलेंडर उपलब्ध n मिट्टी के तेल वाले स्टोव से काम चला रहे हैं चाय बनाने वाले दुकानदार

गैस की किल्लत पिसावा, संवाददाता। कस्बा तथा क्षेत्र में घरेलू गैस उपभोक्ताओं के अलावा कमर्शियल गैस यूज करने वाले उपभोक्ता भी काफी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि उन्हें कई कई दिन परमिशन के लिए अधिकारियों के यहां चक्कर लगाने पड़ते हैं। उसके बाद भी एजेंसियों पर कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम तीन हजार रुपये से ऊपर चले गए हैं। उसके बावजूद भी कमर्शियल सिलेंडर की कोई व्यवस्था नहीं हो पा रही है। छोटे-मोटे दुकानदार अब गैस की किल्लत के चलते स्टोव पर अपना काम करने को मजबूर हैं। मिट्टी का तेल कहीं मिलता नहीं इसलिए डीजल से ही स्टोवों को चलाया जा रहा...