गर्मी के मौसम में फास्ट फूड से बचने की दी सलाह
मिर्जापुर, मई 11 -- मिर्जापुर। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को सीएम जन आरोग्य शिविर में मरीजों का उपचार किया गया। डाक्टरों ने उपचार कर मरीजों को वर्तमान समय के मौसम में बचाव संबंधी परामर्श दिया। शिविर में कुल 1022 मरीजों का उपचार हुआ। हलिया संवाद अनुसार हलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. विवेक खरे ने 43, मतवार स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. कामेश्वर तिवारी की निगरानी में 33 और मुड़पेली में 39 मरीजों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गईं। इलाज के बाद प्रभारी चिकित्साधिकारी ने मरीजों को आवश्यक सलाह दी। मौसमी बीमारियां, त्वचा रोग, पेट दर्द, बुखार, रक्तचाप व शुगर से पीड़ित मरीजों की जांच कर उपचार किया। वहीं केंद्र पर मौजूद लैब कर्मियों ने शुगर, हिमोग्लोबिन व मलेरिया की जांच की। डा. विवेक खरे ने गर्मी और लू से बचने की सलाह दी। गर्मी के मौसम में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.