महाराजगंज, अप्रैल 29 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। लेकिन लगातार हो रही तीखी धूप के कारण मौसम का कहर अभी जारी है। तीखी धूप होने से जिले में कई तालाब पानी के अभाव में सूख गए हैं। नहरों में भी अभी पानी नहीं आया है। ऐसे में जानवरों को अपनी प्यास बुझाने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- गर्मी में भोगनीपुर नहर में आया पानीजिले में मंगलवार को मौसम के तापमान का पारा 38 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रात्रि के समय न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री रहा। दिन में अत्यधिक सूरज की किरणें शरीर को झुलसाती रही। गर्मी से बचाव के सभी उपाय बेअसर नजर आए। सबसे अधिक परेशानी का सामना घर के अंदर रहने वाली महिलाओं को करना पड़ रहा है। दिन में अघोषित बिजली कटौती से खास कर बच्चे तड़पते नजर आ रहे हैं।...